![]() |
|
Lenovo मई 2010 और मार्च 2012 के दौरान संपूर्ण विश्व में बेचे गए 188,000 ThinkCentre M70z और ThinkCentre M90z ऑल-इन-वन (AIO) डेस्कटॉप PC को U.S. Consumer Product Safety Commission (CPSC) के सहयोग से स्वैच्छिक रूप से रीकॉल कर रहा है (पिछले रीकॉल में, मई 2010 और दिसंबर 2011 के बीच बनाए गए 160,000 सिस्टम को शामिल करने की घोषणा की गई थी). Lenovo को पता चला है कि प्रभावित ऑल-इन-वन PC की पॉवर सप्लाई में किसी गड़बड़ी के कारण सिस्टम अत्यधिक गर्म होने से आग लग सकती है. Lenovo को संपूर्ण विश्व से आग लगने के परिणाम स्वरूप PC को क्षति पहुंचने की दो ग्राहक सूचनाएं प्राप्त हुई हैं.
|
||||
| पता लगाएं कि आपका ऑल-इन-वन PC रीकॉल किया जा रहा है या नहीं |
|---|
यह जानने के लिए कि आपका AIO PC इस रीकॉल से प्रभावित है या नहीं, कृपया नीचे दी गई फ़ील्ड में अपनी मशीन टाइप (4 अंकीय) और सीरियल नंबर (7 अंकीय) चुनें:
सूचना: जिन ग्राहकों के पास एक से अधिक सिस्टम हैं, वे एक बार में अधिकतम 10 सिस्टम दर्ज कर सकते हैं. 50 से अधिक इकाइयों वाले मामलों के लिए, कृपया अपने Lenovo बिक्री प्रतिनिधि से संपर्क करें.
सूचना 2: सिस्टम हर शनिवार 12:00am से 8:00am EST के बीच रख-रखाव के लिए बंद रहेगा. कृपया ध्यान रखें.
यदि आपके सिस्टम की स्थिति प्रभावित है (Affected) :
Lenovo ग्राहकों को सलाह देता है कि उन्हें कंप्यूटर का उपयोग तुरंत बंद कर देना चाहिए और उसका प्लग निकाल देना चाहिए. पॉवर सप्लाई रिप्लेसमेंट का समय निर्धारित करने के लिए कृपया Lenovo सेवा और सहायता अथवा किसी अधिकृत वारंटी सेवा प्रदाता से संपर्क करें. यू.एस. और कनाडा निवासी 1-855-248-2194 पर Lenovo सहायता केंद्र से संपर्क कर सकते हैं. रीकॉल सहायता के अंतर्राष्ट्रीय संपकों की जानकारी यहां उपलब्ध है http://support.lenovo.com/en_IN/detail.page?DocID=HT036550.
यदि आपके सिस्टम की स्थिति अप्रभावित है (Not Affected) :
आपका सिस्टम इस रीकॉल से प्रभावित नहीं है.
यदि आपका सिस्टम मरम्मत पूर्ण स्थिति में है (Repair Complete) :
रीकॉल के अंतर्गत आपके सिस्टम की मरम्मत पहले ही की जा चुकी है.
यदि आपको और अधिक सहायता चाहिए, तो कृपया अपने स्थानीय सहायता केंद्र को कॉल करें. संपूर्ण विश्व की सेवा और सहायता फ़ोन नंबर की सूची प्राप्त करने के लिए, कृपया यहां जाएं http://support.lenovo.com/en_IN/detail.page?DocID=HT036550
| अपने मशीन टाइप और सीरियल नंबर को खोजना |
|---|
मशीन टाइप और सीरियल नंबर आपके PC के निचले हिस्से में मौजूद होते हैं. अपने सिस्टम पर ये नंबर पहचानने के लिए नीचे दिए गए चित्र देखें: